विज्ञापन

भिलाई रेड सिग्नल हादसा: नशे में कार से 3 को रौं-दने वाला युवक गिरफ्तार, 2 की गई थी जा-न, घायल शख्स की हालत गंभीर...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सुपेला इलाके में रविवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया। चंद्रा मौर्य चौक पर रेड सिग्नल में खड़े लोगों को तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक सागर जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ पहले से भी नशे से जुड़े मामले दर्ज हैं।


जानकारी के अनुसार, 17 मई की दोपहर करीब 2:38 बजे काले रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार दुर्ग से रायपुर की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। चालक ने रेड सिग्नल की अनदेखी करते हुए सिग्नल पर खड़े दोपहिया वाहनों को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक और स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कई लोग सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में सुपेला के साक्षरता चौक निवासी 16 वर्षीय नूर खान की मौके पर ही जा*न चली गई।

बताया जा रहा है कि नूर खान गर्मी की छुट्टियों में अपने मौसा सलीम अली के साथ एसी रिपेयरिंग का काम सीख रहा था। पिछले चार-पांच दिनों से वह उनके साथ काम पर जा रहा था। रविवार को भी दोनों स्कूटी से निकले थे, तभी यह हादसा हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने नूर खान को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में मनोहर कुमार गोनाडे की भी जा-न चली गई।

वहीं गंभीर रूप से घायल सलीम अली का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। परिवार आर्थिक परेशानी से भी गुजर रहा है और रिश्तेदार जनप्रतिनिधियों से मदद की अपील कर रहे हैं।

परिजनों के मुताबिक हादसे से सिर्फ एक दिन पहले ही सलीम अली के घर बेटी का जन्म हुआ था। पत्नी अस्पताल में भर्ती थी, तभी परिवार को हादसे की खबर मिली। डॉक्टरों ने अभी तक सलीम को खतरे से बाहर नहीं बताया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सागर जायसवाल पहले भी नशे के मामलों में जेल जा चुका है। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में उसे चिट्टा के साथ पकड़ा गया था। इसके अलावा मोहन नगर थाना में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हादसे में इस्तेमाल फोर्ड कार और उससे जुड़े दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन ह-त्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

इधर, इस हादसे के बाद ट्रैफिक व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चंद्रा मौर्य चौक पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी बहुत कम रहती है और पूरा चौक सिर्फ सिग्नल के भरोसे चलता है।

लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक जवान केवल चालान कार्रवाई तक सीमित रहते हैं, जबकि चौक-चौराहों की निगरानी नहीं होने से वाहन चालकों में नियमों का डर कम होता जा रहा है। शाम के समय भारी वाहन भी सुपेला इलाके में बेखौफ चलते दिखाई देते हैं।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla