घटना सुपेला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, AC रिपेयरिंग का काम करने वाले 3 युवक दो अलग-अलग बाइक और स्कूटी में सवार होकर काम से जा रहे थे। जब वे चंद्रामौर्या चौक पर रेड सिग्नल के दौरान रुके हुए थे, तभी तेज रफ्तार कार क्रमांक CG07BR0571 ने पीछे से आकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और उसने सिग्नल भी तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सीधे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी कार चालक सागर जायसवाल को हिरासत में ले लिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।
मृतक नूर की मामी ने रोते हुए कहा कि दोनों युवक काम के सिलसिले में निकले थे। दुकान से दूसरी जगह AC रिपेयरिंग करने जा रहे थे। उनका कहना है कि हमें नूर वापस चाहिए, नहीं तो हर्जाना दो, वरना जान के बदले जान चाहिए।
भिलाई CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा, ताकि यह साफ हो सके कि वह नशे में था या नहीं। वहीं आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और सिग्नल तोड़ने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

