विज्ञापन

भिलाई : सहेली से किताब लेकर लौट रही 11वी छात्रा को ट्रक ने लिया चपेट में हुई मौ-त! दूसरी घटना में ड्राईवर की मौ-त

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में सोमवार का दिन दो दर्दनाक सड़क हादसों की खबर लेकर आया। शहर के अलग-अलग इलाकों में हुए इन एक्सीडेंट्स ने हर किसी को झकझोर दिया, जहां एक तरफ 11वीं की छात्रा की जा न चली गई, वहीं दूसरी ओर एक ड्राइवर भी इस हादसे में अपनी जा न गंवा बैठा।

पहला मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1:30 बजे कक्षा 11वीं की छात्रा प्रीति पाल अपनी सहेलियों लक्ष्मी और हिमानी के साथ दुपहिया वाहन से एसीसी कॉलोनी किताब लेने गई थी। लौटते वक्त बोगदा पुलिया के पास नंदनी रोड पर तेज और लापरवाही से चल रहे ट्रक (CG 07 9607) ने उनकी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।


Bhilai Road Accident News

टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बच्चियां सड़क पर गिर गईं। इस दौरान प्रीति पाल ट्रक के बीच वाले पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी जा न चली गई। वहीं उसकी दोनों सहेलियों को मामूली चोटें आई हैं। प्रीति पाल, कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई की रहने वाली थी और 11वीं कक्षा में पढ़ती थी।

जामुल थाना प्रभारी रामेन सिंह के अनुसार, आरोपी ट्रक चालक राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

दूसरा हादसा खुर्सीपार थाना क्षेत्र में हुआ। सुबह करीब 6:15 बजे खुर्सीपार सिग्नल के पास एक तेज रफ्तार मेटाडोर 407 ने नेशनल हाईवे पर खड़ी दूसरी मेटाडोर 407 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ड्राइवर की जा न चली गई।

फिलहाल दोनों ही मामलों में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रहे ऐसे सड़क हादसे लोगों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। 
                                             
विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla