विज्ञापन

भिलाई के पेट्रोल पंप पर देर रात बवाल! कार सवार से मारपीट, डंडा लेकर दौड़ा स्टाफ, आरोपियों का निकला जुलूस...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सेक्टर-6 स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार देर रात अचानक जमकर हंगामा मच गया। पेट्रोल भराने पहुंचे एक युवक के साथ पहले सड़क किनारे विवाद हुआ और फिर मामला पेट्रोल पंप तक पहुंच गया। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी डंडा लेकर दौड़ता नजर आ रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीएसपी कर्मचारी बी. एस. श्रीनिवास राव ने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म हो चुका था। उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-6 पुलिस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल मिल रहा है।

भिलाई सेक्टर-6 पेट्रोल पंप हंगामा

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी वजह से वे अपनी कार CG 07 CY 4612 से रात करीब 11:35 बजे सेक्टर-6 की तरफ जा रहे थे। परिवार चौक के आगे दोस्त का फोन आने पर उन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी कर दी और मोबाइल पर बात करने लगे।

इसी दौरान दो बाइक में सवार 4 युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब उन्होंने मना किया तो गाली-गलौज शुरू हो गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और उनके साथ मारपी-ट की। एक युवक ने उनके गाल पर थप्पड़ भी मार दिया। बताया गया कि सभी युवक शराब के नशे में थे।

घटना के बाद चारों युवक वहां से भाग निकले। इसके बाद श्रीनिवास राव पेट्रोल भराने सेक्टर-6 पुलिस पेट्रोल पंप पहुंचे। वहां काफी भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान उन्होंने देखा कि वही चारों युवक पेट्रोल पंप पर मौजूद हैं।

उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को पूरी घटना बताई। इसके बाद कर्मचारियों ने युवकों को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान पेट्रोल पंप स्टाफ और आरोपियों के बीच झूमाझटकी शुरू हो गई। मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।

बताया जा रहा है कि दो युवक वहां से भाग निकले, जबकि दो को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रितिक चौहान और अभिषेक वाशनिक बताया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी लगातार गाली-गलौज कर रहे थे, जिससे वहां मौजूद लोग भी परेशान हो गए। मामले में भिलाई नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर रितिक चौहान, अभिषेक वाशनिक और उनके अन्य साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 119(1), 296, 3(5) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं, सेक्टर-6 पुलिस पेट्रोल पंप पर ही उनका जुलूस भी निकाला गया, जहां हंगामा और मारपीट हुई थी। वहीं घटना में शामिल बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla