विज्ञापन

भिलाई में SIM फर्जीवाड़ा गैंग बेनकाब: दूसरों के नाम पर SIM बेचकर कमा रहे थे कमीशन, 50 तक SIM के गलत इस्तेमाल का खुलासा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई के रिसाली इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां SIM कार्ड के नाम पर बड़ा खेल चल रहा था। दूसरों के नाम पर SIM लेकर उन्हें बेचने और गलत कामों में इस्तेमाल करने का खुलासा हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, रिसाली गांव ढोल चौक निवासी बीटेक छात्र आयुष ताम्रकार ने शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 5-6 महीने पहले मोबाइल दुकान संचालक टी. भार्गव उसे मैत्री नगर स्थित अपनी दुकान पर ले गया। वहां उसके नाम पर SIM जारी कराया गया और 200 रुपए भी लिए गए, लेकिन SIM उसे नहीं दिया गया।

रिसाली में दूसरों के नाम पर SIM बेचने वाले गैंग का खुलासा

जांच में सामने आया कि आरोपी SIM को खुद ही रख लेते थे और बाद में अपने साथियों को ज्यादा रकम में बेच देते थे। इन SIM का इस्तेमाल अवैध आर्थिक लेन-देन में किया जा रहा था।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि हर SIM पर 400 से 500 रुपए तक का कमीशन लिया जाता था। इस तरह यह पूरा काम एक संगठित गिरोह की तरह चल रहा था।

इस मामले में पुलिस ने हर्षित साहू, दीपक प्रजापति, ज्ञानेश समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फैजान कुरैशी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

स्थानीय स्तर पर यह भी जानकारी मिली है कि इस गिरोह ने 40 से 50 SIM कार्ड अलग-अलग लोगों के नाम पर लेकर उनका गलत इस्तेमाल किया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि मामला साइबर और आर्थिक अपराध से जुड़ा हो सकता है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि इन SIM के जरिए किन-किन गतिविधियों को अंजाम दिया गया।

अगर आपके नाम पर भी कोई SIM बिना जानकारी के जारी हुआ है, तो तुरंत जांच करवाएं और ऐसी खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहें।

                                             
विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla