विज्ञापन

भिलाई में अवैध सू-दखोरी का बड़ा खेल बेनकाब: 20% से 80% तक ब्याज, रकम लौटाने के बाद भी नहीं लौटाती थी दस्तावेज ,महिला गिरफ्तार

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सुपेला इलाके में अवैध सू@दखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने लोगों को ऊंचे ब्याज पर पैसा उधार देकर परेशान करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी 20 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक ब्याज वसूल रही थी।

इतना ही नहीं, लोग जब उधार की रकम वापस कर देते थे तब भी उनके जरूरी दस्तावेज और कागजात वापस नहीं किए जाते थे। मांगने पर उन्हें धमकाया जाता था।

भिलाई सुपेला में अवैध सू@दखोरी मामले में महिला गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक फरीद नगर निवासी रशीदा बानों ने थाना सुपेला में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सुपेला निवासी मुस्कान उर्फ तब्बसुम शेख लोगों को ब्याज में पैसा उधार देती थी।

उधार देने के बदले वह लोगों से जरूरी दस्तावेज और कागजात अपने पास रखवा लेती थी। बाद में रकम लौटाने के बावजूद दस्तावेज वापस नहीं किए जाते थे।

पीड़ितों का आरोप है कि जब वे अपने कागजात मांगते थे तो आरोपी गाली-गलौज करती थी। साथ ही झूठे केस में फंसाने और जा@न से मा@रने की धमकी भी देती थी।

शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी ने ललिता हियाल, स्वाधिका रावत समेत कई अन्य लोगों को भी इसी तरह परेशान किया है। शिकायत मिलने के बाद सुपेला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने मुस्कान उर्फ तब्बसुम शेख, उम्र 43 वर्ष, निवासी सुपेला को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे रिमांड पर भेज दिया।

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी लंबे समय से लोगों को अधिक ब्याज पर पैसा उधार देकर उनके दस्तावेज अपने कब्जे में रखती थी। दस्तावेज लौटाने के नाम पर लोगों पर दबाव भी बनाया जाता था।

पुलिस कार्रवाई के दौरान उधारी लेन-देन से जुड़े कई दस्तावेज और कागजात भी जब्त किए गए हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने कितने लोगों को इस तरह ब्याज पर पैसा दिया और कितने लोग उसकी धमकी का शिकार हुए।

एएसपी आनंद शुक्ला ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गोलू सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले की आगे जांच जारी है|

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla