विज्ञापन

भिलाई सुपेला में थाने के पीछे 8 लाख की चो@री! शादी में गया था पूरा परिवार, लौटे तो खुला मिला लॉक,CCTV भी मिला बंद..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सुपेला थाना के ठीक पीछे स्थित राधिका नगर इलाके में लाखों रुपए की चो-री का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे के लोको पायलट के घर से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और कीमती सामान गायब हो गए। परिवार जब शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक रेलवे में लोको पायलट त्रिलोकी नाथ शनिवार रात अपने पूरे परिवार के साथ खुर्सीपार में रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने गए थे। रात करीब 8 बजे घर बंद कर सभी लोग निकले थे। देर रात करीब 1 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर के पीछे का दरवाजा खुला मिला।


Bhilai Supela Chori Case Image

घर के अंदर पहुंचते ही परिवार के सदस्य सन्न रह गए। बेडरूम में रखी अलमारी और लॉकर खुले पड़े थे। घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और करीब 1 लाख रुपए कैश गायब थे। पीड़ित परिवार के मुताबिक इस पूरी घटना में लगभग 7 से 8 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

त्रिलोकी नाथ ने बताया कि उनकी पत्नी के शादी के समय से रखे गए सभी जेवर चोर ले गए। इनमें मांग टीका, नथ, कान के जेवर, गले की चैन, पायल, अंगूठी समेत कई कीमती सामान शामिल हैं। इसके अलावा उनकी खुद की चैन और अंगूठी भी गायब मिली।

इस घटना के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। जिस घर में चो@री हुई वहां बाहर CCTV कैमरा लगा हुआ था, लेकिन घटना वाली रात कैमरे का स्विच बंद मिला। परिवार का कहना है कि शादी में जाने की जल्दी में गलती से CCTV का स्विच बंद हो गया होगा।

घर के पीछे खाली मैदान होने के कारण पीछे का दरवाजा भी खुला छोड़ा गया था। वहीं घर के अंदर दो लॉकर थे। एक लॉकर पहले से खुला था जबकि दूसरे लॉकर की चाबी गद्दे के नीचे छिपाकर रखी गई थी। हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने बिना किसी सामान को नुकसान पहुंचाए गद्दे के नीचे से चाबी निकाली और लॉकर खोलकर जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस रात में मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। शनिवार सुबह भी पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आसपास लगे दूसरे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि इससे पहले भी घर बंद कर बाहर जाते थे, लेकिन हमेशा कोई न कोई सदस्य घर में मौजूद रहता था। पहली बार पूरा परिवार कई घंटों के लिए बाहर गया था और इसी दौरान सूने घर को निशाना बनाया गया।

फिलहाल सुपेला पुलिस मामला दर्ज कर हर पहलु की जांच में जुटी हुई है। पुलिस को आशंका है कि चोर पहले से घर की रेकी कर रहे थे और परिवार के बाहर जाने का इंतजार कर रहे थे।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla