विज्ञापन

भिलाई में राहगीरों को हथिया-र दिखाकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई के वैशाली नगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक राह चलते लोगों को हथिया-र दिखाकर डराने-धमकाने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

मामला जवाहर नगर रामलू चौक के पास का है, जहां युवक खुलेआम हथिया-र लेकर लोगों में दहशत फैला रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।


भिलाई में हथिया-र दिखाकर लोगों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार हथिया*र बरामद किया गया, जिसे कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान रवि विश्वकर्मा (20 वर्ष), निवासी खुर्सीपार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।                                                           
विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla