विज्ञापन

घर में प्रेमी को पीट रहे थे पति और बेटे! प्रेमी को बचाने थाने दौड़ी पत्नी, पुलिस पहुंचती उससे पहले युवक की हो गई मौ-त

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अवैध संबंध की आशंका को लेकर हुए विवाद के बीच एक युवक की मौ-त हो गई। घटना के दौरान महिला मदद की उम्मीद में भागकर थाने पहुंची, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले सब कुछ बदल चुका था।

जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले के राम्हेपुर निवासी दावेद्र बघेल (27) केटरिंग का काम करता था। शनिवार को उसकी लाश सकरी क्षेत्र के सैदा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


प्रेमी को बचाने थाने पहुंची पत्नी, पुलिस के आने से पहले बिलासपुर में युवक की मौ*त

पूछताछ में पता चला कि मकान शिव कांबले का है, जो पेशे से शिक्षक है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

जांच में सामने आया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे से दावेद्र उनके मकान के आसपास घूम रहा था। शिक्षक को पहले से ही उस पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की आशंका थी। इसी शक के आधार पर शिक्षक और उसके बेटे ने दावेद्र का पीछा किया और उसे पकड़कर घर ले आए।

इसके बाद घर में उसके साथ मारपीट की गई। इसी दौरान उसकी मौ-त हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शिक्षक और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया। मामले में आगे भी पूछताछ जारी है और पुलिस को जांच में अन्य जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय शिक्षक की पत्नी भी घर पर मौजूद थी। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए वह भागकर सीधे सकरी थाने पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी।

महिला की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई, लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक दावेद्र की मौ-त हो चुकी थी।

यह भी बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के आरोप को लेकर शिक्षक ने अपनी पत्नी पर दबाव बनाया था कि वह अपने प्रेमी या फिर पिता में से किसी एक को घर बुलाए। इसके बाद महिला ने दावेद्र को घर बुलाया था।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla