विज्ञापन

छग की भाजपा नेत्री से दु-ष्क-र्म और ब्लैकमेलिंग! झारखंड के कारोबारी ने निवेश के नाम पर बढ़ाई नजदीकियां, 2.5 करोड़ की ठगी आरोप..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जुड़ी भाजपा नेत्री के मामले ने राजनीतिक और कारोबारी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। महिला ने झारखंड के एक कारोबारी पर गंभीर आरोप (दु-ष्क-र्म) हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक भाजपा नेत्री की पहचान करीब दो साल पहले झारखंड के रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह से हुई थी। दोनों की मुलाकात दिल्ली में हुई थी, जहां आरोपी ने खुद को बड़ा कारोबारी बताते हुए माइनिंग कारोबार में निवेश का प्रस्ताव दिया था।

भाजपा नेत्री से जुड़े मामले की जांच करती पुलिस और कारोबारी पर लगे आरोप

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला का आरोप है कि कारोबारी ने अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाईं। इसी दौरान निवेश और व्यापारिक साझेदारी के नाम पर उनसे बड़ी रकम ली गई।

भाजपा नेत्री ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2025 में आरोपी ने भरोसे का फायदा उठाया और दिल्ली में उनके साथ गलत काम किया। इसके बाद आरोपी लगातार ब्लैकमेल करने लगा और पैसों की मांग भी करता रहा।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि कारोबारी ने अलग-अलग किश्तों में करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए लिए। आरोप है कि आरटीजीएस समेत कई माध्यमों से रकम लेने के बाद कैश निवेश का झांसा दिया गया।

महिला के मुताबिक जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, तब आरोपी ने उल्टा दबाव बनाना शुरू कर दिया और अवैध वसूली करने लगा। मानसिक रूप से परेशान होने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल चैट, कॉल डिटेल्स, लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम झारखंड भी पहुंची थी, लेकिन फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla