जानकारी के मुताबिक कार की डिग्गी से करीब 210 किलो स्क्रैप कॉपर केबल बरामद किया गया है। इसकी कीमत करीब 1 लाख 26 हजार रुपए आंकी गई है। वहीं घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शिव नारायण कामदार ने शिकायत में बताया कि 24 मई को वे मरोदा गेट में पहली पारी के प्रभारी के रूप में ड्यूटी पर मौजूद थे। सुबह करीब 9:50 बजे एमएसडीएस-3 क्षेत्र के पास QRT टीम को ग्रे रंग की एक स्विफ्ट कार संदिग्ध हालत में दिखाई दी।
टीम ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक तेजी से गाड़ी लेकर भाग निकला। इसके बाद QRT टीम ने करीब 3 किलोमीटर तक कार का पीछा किया। पीछा करते हुए टीम जोरातराई समवाय स्थित सीओसीसीडी एरिया के बिल्डिंग नंबर-32 के पास पहुंची और कार को रोक लिया।
इसी दौरान वहां ज्यादा धूल होने का फायदा उठाकर कार में बैठे दो युवक भाग निकले, जबकि चालक को टीम ने मौके पर पकड़ लिया।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम नेमचंद यादव (32) निवासी वार्ड नंबर-16 स्टेशन मरौदा, बीआरपी कॉलोनी दुर्ग बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ रॉ वाटर पंप हाउस के पास झाड़ियों की आड़ लेकर बीएसपी की परिधि दीवार फांदकर अंदर घुसे थे।
हालांकि जांच के दौरान बोरिया इन गेट के CCTV फुटेज खंगाले गए तो अलग ही जानकारी सामने आई। फुटेज में आरोपी सुबह 8:52 बजे उसी स्विफ्ट कार क्रमांक CG 07 BF 9243 से प्लांट के अंदर प्रवेश करते दिखाई दिए। इससे साफ हो गया कि आरोपी कार से ही प्लांट के भीतर पहुंचे थे।
कार की तलाशी लेने पर डिग्गी से भारी मात्रा में स्क्रैप कॉपर केबल और मोटर कॉपर बरामद किया गया। आरोपी ने अपने फरार साथियों के नाम शोहन और दिलेश्वर बताए हैं। दोनों की तलाश जारी है।
बरामद कॉपर को बीएसपी के महाप्रबंधक PBS-2 जीपी कुर्रे के सामने पेश किया गया। जांच के बाद इसे बीएसपी की संपत्ति बताया गया और संपत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया। अधिकारियों के मुताबिक जब्त स्क्रैप कॉपर का कुल वजन 210 किलो है।
भिलाई भट्ठी पुलिस ने आरोपी नेमचंद यादव के खिलाफ BNS की धारा 303(2), 3(5) और छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 25 व 26 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की कार और बरामद कॉपर जब्त कर लिया है।
वहीं फरार आरोपियों की तलाश में अलग-अलग जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कार प्लांट के अंदर कैसे पहुंची। पुलिस को शक है कि इस पूरे मामले में प्लांट के अंदर का कोई व्यक्ति भी शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



