विज्ञापन

BSP में फ्लाई ऐश की आड़ में करोड़ों का खेल! ट्रकों के नीचे छिपाकर निकाला जा रहा था लोहा, गोदाम में मिली चोरी की खपत! 250 टन माल जब्त..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के अकलोरडीह गांव में भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े करोड़ों रुपये के संदिग्ध लोहे का बड़ा मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। पुलिस की छापेमार कार्रवाई में एक गोदाम से भारी मात्रा में लोहा बरामद किया गया। मौके पर लोहे का बड़ा जखीरा और भारी मशीनें देखकर जांच टीम भी हैरान रह गई।

इस पूरे मामले के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। चर्चा है कि बिना अंदरूनी मिलीभगत के इतनी बड़ी मात्रा में लोहा बाहर निकलना आसान नहीं हो सकता।

BSP से करोड़ों के लोहे का खुलासा, अकलोरडीह गोदाम में मिला भारी जखीरा और जब्त वाहन

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भिलाई-3 थाना क्षेत्र के अकलोरडीह गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया है। साथ ही वहां खड़े करीब एक दर्जन भारी वाहनों को भी जब्त किया गया है।

जब्त किए गए वाहनों में पोकलेन मशीन, बुलडोजर, ट्रक और चैन माउंटेन जैसे भारी उपकरण शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क लंबे समय से संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि चोरी का माल अकलोरडीह स्थित मोहम्मद सलीम के गोदाम में डंप किया जाता था और वहां से दूसरे स्थानों पर खपाया जाता था।

जानकारी के मुताबिक आरोपी डस्ट परिवहन की आड़ में इस काम को अंजाम देते थे। मामले में बीएसपी के कई स्तरों पर मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है।

गौर करने वाली बात यह है कि बीएसपी परिसर और आसपास करीब 400 सीसीटीवी कैमरे और 1200 से अधिक CISF जवानों की तैनाती है। इसके बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में लोहा बाहर निकलना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

अब तक 100 टन से ज्यादा माल जब्त किया जा चुका है। वहीं मुख्य आरोपी संजय सिंह और गोदाम संचालक मोहम्मद सलीम फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

दुर्ग और भिलाई से जुड़ी हर बड़ी खबर और अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla