विज्ञापन

CBSE 12th Result 2026 जारी: 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, DigiLocker पर एक्टिव हुआ रिजल्ट लिंक..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : CBSE बोर्ड का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले DigiLocker पर लिंक एक्टिव किया गया, जहां छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।

इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अब results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वहीं, ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर लिंक एक्टिव होने के बाद वहां से भी रिजल्ट देखा जा सकेगा।

CBSE 12th Result 2026 Released On DigiLocker

इस बार CBSE 12वीं परीक्षा में कुल 85.20 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार पासिंग प्रतिशत में करीब 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीते साल 88.39 फीसदी छात्र सफल हुए थे।

हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा परिणाम में 88.86 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13 फीसदी दर्ज किया गया।

बोर्ड के अनुसार 12वीं परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। यह नियम थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों हिस्सों पर अलग-अलग लागू होगा। थ्योरी में 70 नंबर और प्रैक्टिकल में 30 नंबर निर्धारित किए गए हैं।

जो छात्र पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाएंगे, उन्हें फेल माना जाएगा। वहीं मार्कशीट में किसी विषय में E1 या E2 ग्रेड आने का मतलब होगा कि छात्र क्वालिफाइंग लिमिट से नीचे है।

स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और DigiLocker की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा SMS के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकेगा।

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां होम पेज पर दिए गए Result सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद नई विंडो में Class XII Result 2026 लिंक ओपन करके अपना रिजल्ट चेक करें।

अगर आपने भी इस साल CBSE 12वीं परीक्षा दी है, तो अपनी मार्कशीट जरूर चेक करें और यह खबर अपने दोस्तों तक भी शेयर करें ताकि किसी का जरूरी अपडेट मिस न हो।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla