जानकारी के अनुसार, बालोद निवासी कृषि विस्तार अधिकारी देवनारायण साहू ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान अपनी कॉलेज फ्रेंड से नजदीकियां बढ़ाईं। दोनों के बीच कई सालों तक रिश्ता रहा। इसी दौरान आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिया और उसी आधार पर सं-बं-ध बनाए।
कोर्ट रिकॉर्ड के अनुसार, फरवरी 2021 में आरोपी ने युवती को रायपुर के धरमपुरा स्थित किराए के मकान में बुलाया। वहां शादी का भरोसा देकर उसके साथ जबरदस्ती सं-बं-ध बनाए गए। पीड़िता ने बयान में बताया कि 2023-24 तक आरोपी शादी का वादा करता रहा और सं-बं-ध बनाता रहा।
साल 2024 में जब आरोपी की नौकरी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर लग गई, तो उसका व्यवहार बदल गया। पीड़िता के मुताबिक, वह उसे ‘नीची जाति की लड़की’ कहकर अपमानित करने लगा। इसके बावजूद नवंबर 2025 में आरोपी ने उसे मानपुर बुलाया और फिर शादी का भरोसा देकर सं-बं-ध बनाए।
पीड़िता ने यह भी बताया कि 4 दिसंबर 2025 को आरोपी ने उसे रायपुर बुलाकर साफ कह दिया कि वह उससे शादी नहीं करेगा, क्योंकि वह स@#$%मी समाज से है। साथ ही उसने दूसरी लड़की से शादी करने की बात भी कही।
मामले में पीड़िता की मां और भाई ने भी अदालत में बयान दिया और युवती की बातों का समर्थन किया। मेडिकल जांच करने वाली डॉक्टर ने भी कोर्ट में बताया कि युवती ने लंबे समय तक शादी का भरोसा देकर सं-बं-ध बनाने की बात कही थी।
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी शुरू से ही पीड़िता की जाति जानता था, इसके बावजूद उसने धोखे से उसका शोषण किया। कोर्ट ने इसे गंभीर मामला मानते हुए आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई, साथ ही अन्य धाराओं में सजा और 6 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।
यह फैसला विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा की अदालत में सुनाया गया। कोर्ट ने आरोपी को अलग-अलग धाराओं में कठोर कारावास की सजा दी, जो साथ-साथ चलेगी।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



