मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि खराब मौसम के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अचानक बदले मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने खास तौर पर किसानों, खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों और यात्रियों को सावधानी बरतने को कहा है। आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खराब मौसम के दौरान पेड़ों और खुले मैदानों से दूर रहने की अपील भी की गई है।
प्रदेश में मौसम का असर तापमान पर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और मेघगर्जन की स्थिति बनी रह सकती है। 11 मई के बाद बादल गरजने की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं अगले 3 दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया है।
बीते 24 घंटों में सुकमा में 38.8 डिग्री, रायपुर में 39.4 डिग्री, कवर्धा में 37.6 डिग्री, बेमेतरा में 38.2 डिग्री, बिलासपुर में 37.4 डिग्री, जगदलपुर में 36.4 डिग्री, रायगढ़ में 37 डिग्री और सरगुजा में 34.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



