जानकारी के मुताबिक, एयर अरेबिया की फ्लाइट शारजाह से चेन्नई पहुंची थी और उसमें 231 यात्री सवार थे। सुबह करीब 3:23 बजे विमान रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रहा था, तभी यह घटना हुई।
बताया जा रहा है कि एयरबस A320 मॉडल की फ्लाइट G9 471 में सवार एक यात्री ने अचानक इमरजेंसी गेट खोल दिया और नीचे कूद गया। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी।
घटना के बाद यात्री एयरपोर्ट के कमर्शियल एरिया की ओर भागने लगा, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।
कूदने के दौरान यात्री घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए ले जाया गया। उसकी पहचान 29 वर्षीय मोहम्मद शरीफ मोहम्मद नजमुद्दीन के रूप में हुई है।
इस घटना के चलते एयरपोर्ट संचालन भी प्रभावित हुआ। सुरक्षा कारणों से मुख्य रनवे को सुबह 3:25 बजे बंद कर दिया गया, जिसे करीब 4:35 बजे दोबारा शुरू किया गया।
इस दौरान कई फ्लाइट्स लेट हो गईं, जबकि लंदन से आने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA0035 को बेंगलुरु डायवर्ट करना पड़ा। मुख्य रनवे बंद रहने के दौरान कुछ उड़ानें सेकेंडरी रनवे से संचालित की गईं।
बताया जा रहा है कि आरोपी तमिलनाडु के पुडुकोट्टई का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है और उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है, हालांकि एजेंसियां इसकी पुष्टि में जुटी हैं।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

