विज्ञापन

झारखंड में फंसी छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां! VIDEO में रोते हुए बोलीं- पैसे नहीं तो घर नहीं जाने दे रहे

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की 35 युवतियों के झारखंड में फंसे होने की खबर सामने आने के बाद प्रशासन और परिवारों की चिंता बढ़ गई है। वायरल VIDEO में एक लड़की रोते हुए मदद मांगती नजर आई, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

बताया जा रहा है कि इनमें से 15 युवतियां कांकेर जिले की हैं। सभी लड़कियां नर्सिंग का काम करने झारखंड के गढ़वा गई थीं, जहां उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसी दौरान एक युवती ने आरोप लगाया कि पैसे नहीं होने के कारण उसे घर वापस नहीं जाने दिया जा रहा है।


झारखंड में फंसी छत्तीसगढ़ की युवतियां

दुर्गूकोंदल क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की ने अपने गांव के युवक को मदद के लिए VIDEO भेजा। VIDEO में धमतरी जिले के कुरूद की युवती रोते हुए कहती दिखी कि उसे वहां अच्छा नहीं लग रहा, लेकिन घर लौटने के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं।

VIDEO में एक महिला यह कहते हुए सुनाई देती है कि “इस लड़की ने पैसा नहीं दिया है, इसलिए इसे नहीं जाने देंगे।” VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला प्रशासन तक पहुंचा।

कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने बताया कि कांकेर समेत अन्य जगहों की कुछ युवतियां नर्सिंग काम के लिए गढ़वा गई थीं। वहां ट्रेनिंग चलने की जानकारी मिली थी। गढ़वा से फोन कॉल आने के बाद युवतियों को बंधक बनाए जाने की शिकायत सामने आई।

कलेक्टर ने कहा कि कुछ युवतियां बालिग हैं और अपनी इच्छा से काम करने गई थीं। हालांकि एक लड़की ने बंधक बनाए जाने की शिकायत की है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लगातार गढ़वा जिले के कलेक्टर और एसपी के संपर्क में हैं।

उन्होंने बताया कि जांच जारी है और सभी लड़कियां कांकेर जिले की नहीं हैं। जल्द ही पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि लड़कियां वहां तक कैसे पहुंचीं। स्थिति साफ होते ही टीम भेजकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें वापस लाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

जानकारी के मुताबिक, गढ़वा पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पेशल टीम बनाई है। टीम युवतियों की तलाश और जांच अभियान में जुटी हुई है। युवतियों से जबरन काम कराए जाने की बात भी सामने आई है, जिसकी जांच जारी है।

वहीं सामाजिक कार्यकर्ता ललित नरेटी ने वायरल VIDEO के बाद युवतियों के रेस्क्यू की मांग उठाई है। जिला प्रशासन की मदद से झारखंड के गढ़वा प्रशासन और पुलिस से संपर्क किया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla