विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन लू का अलर्ट, 11 से 12 बजे तक घर से निकलना पड़ सकता है भारी!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में गर्मी अब लोगों पर भारी पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्य छत्तीसगढ़ इलाके में अगले 5 दिनों तक अलग-अलग जगहों पर हीटवेव चलने की संभावना जताई है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं लोगों को खास तौर पर सुबह 11 से 12 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर, दोपहर में बाहर निकलने की चेतावनी

बताया गया है कि इस एक घंटे के दौरान प्रदेश में UV रेज की तीव्रता एक्सट्रीम लेवल पर रहेगी। ऐसे समय में सीधे धूप के संपर्क में आने से त्वचा और आंखों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

मेकाहारा के डर्मेटोलॉजी विभाग के HOD मृत्युजंय सिंह ने बताया कि ऐसी स्थिति में कुछ ही मिनटों में सनबर्न, आंखों में जलन, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

जानकारी के मुताबिक सुबह 8 बजे UV रेज का स्तर 1 रहेगा, जो सुबह 9 बजे तक 5 तक पहुंच सकता है। सुबह 10 बजे यह बढ़कर 9 हो जाएगा। वहीं 11 से 12 बजे के बीच यह 11 के आसपास रहने की संभावना है। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक यह 9 के स्तर पर रहेगा।

ऐसे में जरूरी काम होने पर ही दोपहर 12 बजे के बाद बाहर निकलने की सलाह दी गई है। क्योंकि 9 का स्तर भी खतरनाक माना जाता है। वहीं दोपहर 2 बजे के बाद सावधानी के साथ बाहर निकला जा सकता है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में ज्यादा बदलाव दर्ज नहीं किया गया। रायपुर के माना इलाके में सबसे ज्यादा 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कुछ इलाकों में हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन इससे गर्मी में कोई खास राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दिन में लू का असर और बढ़ सकता है।


रायपुर में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 45°C और न्यूनतम तापमान 30°C के आसपास रह सकता है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

अगर बहुत जरूरी काम न हो तो दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें। खुद भी सुरक्षित रहें और अपने परिवार का भी ध्यान रखें।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla