विज्ञापन

भारत समेत छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस का अलर्ट जारी,एयरपोर्ट से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक बढ़ी सतर्कता!यात्रियों की होगी स्क्रीनिंग..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भारत में फिलहाल इबोला वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। हालांकि अफ्रीकी देशों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। इसके बाद भारत सरकार ने एहतियात के तौर पर देशभर में हाई अलर्ट जारी कर सतर्कता बढ़ा दी है।छत्तीसगढ़ में भी इबोला संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। दुनियाभर में बढ़ते मामलों के बीच अब रायपुर एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की तैयारी शुरू कर दी गई है।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ की ओर से इबोला संक्रमण की रोकथाम को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग ने एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग व्यवस्था मजबूत रखने और संदिग्ध मामलों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं।


एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की ओर से जारी पत्र में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर को एयरपोर्ट परिसर में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने कहा गया है।

निर्देश में साफ कहा गया है कि एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग व्यवस्था का समन्वय सुनिश्चित किया जाए। यदि कोई संदिग्ध मरीज मिलता है तो उसकी जानकारी तुरंत संबंधित स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाई जाए।

स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन, रेफरल और इमरजेंसी मैनेजमेंट की व्यवस्था भी पूरी तरह तैयार रखने को कहा है, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

बताया गया है कि कांगो और युगांडा में इबोला संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद दुनियाभर में सतर्कता बढ़ाई गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले ही इसे अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर चुका है। इसी को देखते हुए भारत में भी एहतियात बढ़ाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla