विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में कब पहुंचेगा मानसून? 46 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, कई जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। 25 मई से शुरू हुए नौतपा के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में झुलसाने वाली गर्म हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 2 जून तक तेज गर्मी का असर बना रह सकता है और तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए अगले 4 दिनों तक लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोगों को दिन के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


छत्तीसगढ़ में मानसून एंट्री अपडेट, कई जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट और तेज गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नौतपा के दौरान इस बार अच्छी खासी गर्मी पड़ सकती है। मान्यता है कि नौतपा में जितनी ज्यादा गर्मी होती है, मानसून में उतनी बेहतर बारिश देखने को मिलती है।

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री को लेकर भी लोगों की नजर बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार केरल में मानसून पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून मानी जाती है, लेकिन फिलहाल वहां अनुकूल परिस्थितियां नहीं बनी हैं। आईएमडी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में मानसून आने की सामान्य तारीख 12 जून मानी जाती है। केरल पहुंचने के करीब 10 दिन बाद मानसून छत्तीसगढ़ तक पहुंचता है। हालांकि इसके लिए दक्षिण-पश्चिम मानसून की अनुकूल परिस्थितियां बनना जरूरी है।

मौसम विभाग ने बताया कि मध्य छत्तीसगढ़ में पिछले 2 से 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के सभी जिलों में गर्म हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।

अगले 24 घंटों में बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, रायपुर, बलौदाबाजार, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कोंडागांव और कांकेर में लू का असर देखने को मिल सकता है।

वहीं अगले 48 घंटों के दौरान बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर में गर्म हवाओं का असर बना रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बादल गरजने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके चलते अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

तेज धूप और गर्मी को देखते हुए लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। जरूरी काम होने पर ही सावधानी के साथ बाहर निकलें। हल्के और सूती कपड़े पहनें और ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें। खाली पेट धूप में बाहर नहीं निकलने की भी सलाह दी गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla