विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव 2026:1 जून को वोटिंग, 4 जून को आएंगे नतीजे, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश में 1 जून 2026 को मतदान होगा, जबकि 4 जून को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू होगी और 4 जून तक चलेगी। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे। इस दौरान 4 नगर पंचायतों में चुनाव होंगे, जबकि एक नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव कराया जाएगा।

छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 11 मई से 18 मई 2026 तक नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 19 मई को होगी। वहीं उम्मीदवार 21 मई तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

आयोग के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। वहीं पंचायत चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतगणना और परिणामों की घोषणा 4 जून 2026 को की जाएगी।

नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के 5 और पार्षद पद के 77 रिक्त पदों पर मतदान होगा। इस तरह कुल 82 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा।

वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत सदस्य के 10, सरपंच के 82 और पंच के 1136 पदों पर मतदान होगा। पंचायत चुनाव में कुल 1228 रिक्त पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयोग ने जिन नगर पंचायतों में चुनाव कराने की घोषणा की है, उनमें नगर पंचायत बम्हनीडीह, शिवनंदनपुर, पलारी और घुमका शामिल हैं।

इसके अलावा कबीरधाम जिले की नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में केवल अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव होगा। यहां के निर्वाचित अध्यक्ष संतोष मिश्रा का 25 जनवरी को आकस्मिक नि@धन हो गया था, जिसके बाद यह सीट रिक्त हुई थी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह के मुताबिक नगरीय निकाय चुनाव में 44 हजार 525 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसके लिए 115 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

वहीं पंचायत चुनाव में 10 लाख 37 हजार से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे। पंचायत चुनाव के लिए कुल 937 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

नगरीय निकाय चुनाव दलीय आधार पर EVM के जरिए कराए जाएंगे। जबकि पंचायत चुनाव गैर-दलीय आधार पर मतपेटी से होंगे।

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए 5 व्यय प्रेक्षक और 33 सामान्य प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla