अब तक पीडीएस चावल में 75 प्रतिशत खड़ा चावल और 25 प्रतिशत कनकी की अनुमति थी। नई नीति लागू होने के बाद चावल उत्पादन और मिलिंग व्यवस्था को नए गुणवत्ता मानकों के हिसाब से तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश की राइस मिलों को आधुनिक मशीनों और नई तकनीक से अपग्रेड करना पड़ेगा, ताकि तय मानकों के अनुरूप चावल तैयार हो सके।
इससे ब्रोकन राइस का बेहतर उपयोग हो सकेगा और राइस मिलर्स को अतिरिक्त आर्थिक अवसर भी मिलेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पीडीएस के तहत 82.42 लाख राशन कार्डधारियों को चावल वितरित किया जाता है। हर साल करीब 25 लाख मीट्रिक टन चावल का वितरण होता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे खाद्य सुरक्षा, पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इससे पीडीएस व्यवस्था ज्यादा जवाबदेह और नागरिक केंद्रित बनेगी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पूरी तरह हाईटेक बनाने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।
केंद्र सरकार ने ‘सार्थक पीडीएस योजना फेज-2’ को अगले पांच वर्षों के लिए मंजूरी दी है। अब राशन वितरण से लेकर ट्रांसपोर्टेशन तक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का इस्तेमाल किया जाएगा।
इधर, बोथरा राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष कांति लाल बोथरा ने कहा कि योजना अच्छी है, लेकिन इसे लागू करना चुनौतीपूर्ण भी होगा। पहले 25 प्रतिशत ब्रोकन चावल रहता था, लेकिन अब सिर्फ 10 प्रतिशत ब्रोकन चावल देना है और बाकी 15 प्रतिशत अलग निकालकर रखना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीन हजार से ज्यादा राइस मिलें हैं, जिनमें बड़ी संख्या ऐसी है जहां आधुनिक मशीनें नहीं हैं। एसोसिएशन अपनी समस्याओं और सुझावों को लिखित रूप में खाद्य सचिव को सौंपेगा।
खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि केंद्र सरकार खरीफ वर्ष में इम्प्रूव्ड राइस स्कीम को प्राथमिकता के साथ लागू करने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए राज्य की राइस मिलों को तकनीकी रूप से अपग्रेड करना जरूरी होगा। मिलर्स से सुझाव और समस्याएं भी मांगी गई हैं, जिनका परीक्षण कर प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाएगा।
प्रदेश में राशन व्यवस्था में होने जा रहे इस बड़े बदलाव पर अब सभी की नजर बनी हुई है। ऐसी ही छत्तीसगढ़ की जरूरी और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

