विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में महंगा हुआ सफर! पेट्रोल-डीजल के नए रेट ने बिगाड़ा लोगों का बजट! बस्तर-सरगुजा में पेट्रोल ₹109 के पार पहुंचा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। 25 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल में ₹2.61 और डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। इसके बाद कई जिलों में पेट्रोल ₹109 प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।

राजधानी रायपुर में अब पेट्रोल की कीमत ₹107.96 प्रति लीटर दर्ज की गई है। हालांकि बड़े शहरों की तुलना में यहां थोड़ी राहत है, लेकिन लगातार बढ़ते दामों ने वाहन चालकों का बजट बिगाड़ दिया है।


रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बढ़े पेट्रोल-डीजल रेट दिखाता पेट्रोल पंप का सांकेतिक दृश्य

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ताजा रेट के मुताबिक बस्तर और सरगुजा संभाग में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। नारायणपुर में पेट्रोल ₹109.65, जगदलपुर में ₹109.64, दंतेवाड़ा में ₹109.60 और बीजापुर में ₹109.59 प्रति लीटर बिक रहा है।

सरगुजा संभाग में भी ईंधन काफी महंगा हो गया है। जशपुर में पेट्रोल ₹109.52, सूरजपुर में ₹109.39 और अंबिकापुर में ₹109.09 प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं रायगढ़ में पेट्रोल ₹109.3 प्रति लीटर दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि इस महीने चौथी बार फ्यूल के दाम बढ़ाए गए हैं।

दुर्ग में पेट्रोल ₹108.29, धमतरी में ₹108.45, महासमुंद में ₹108.64 और बिलासपुर में ₹108.65 प्रति लीटर पहुंच गया है।

प्रदेश में सबसे कम पेट्रोल कीमत कोरबा में दर्ज की गई, जहां पेट्रोल ₹107.63 प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा जांजगीर में ₹108.21 और कवर्धा में ₹108.86 प्रति लीटर रेट सामने आया है।

जानकारों के मुताबिक बस्तर और सरगुजा संभाग के दूरस्थ इलाकों में ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट ज्यादा होने के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतें अधिक रहती हैं। वहीं बड़े शहरों और औद्योगिक जिलों में सप्लाई बेहतर होने से कुछ राहत देखने को मिलती है।

लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का कहना है कि डीजल महंगा होने से माल ढुलाई और यात्री किराए पर असर पड़ सकता है।

ईंधन संकट और बढ़ती कीमतों के बीच प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। रायपुर कलेक्टर ने ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लोग अधिक कीमत वसूली या अवैध बिक्री की शिकायत 9977222564, 9977222574, 9977222584 और 9977222594 पर कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, रिफाइनिंग खर्च, एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और राज्य सरकार के वैट के आधार पर पेट्रोल-डीजल के रेट तय किए जाते हैं।

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। ईरान और अमेरिका के तनाव के बीच क्रूड ऑयल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने की बात सामने आई है। इसी वजह से कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी की है।

सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे नए रेट अपडेट करती हैं। उपभोक्ताओं तक पहुंचने से पहले ईंधन की कीमत में रिफाइनिंग खर्च, टैक्स, डीलर कमीशन और वैट जैसे कई चार्ज जुड़ते हैं, जिसके बाद अंतिम कीमत तय होती है।

अगर आप अपने शहर की ऐसी ही जरूरी और काम की खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो हमारे साथ लगातार जुड़े रहें। 

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla