विज्ञापन

छग में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से मची हलचल! खाद्य सचिव बोली- घबराइए मत, प्रदेश में भरपूर स्टॉक मौजूद

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल को लेकर फैल रही खबरों के बीच लोगों की चिंता बढ़ गई थी। कई जगहों पर पेट्रोल पंपों में भीड़ देखने को मिली। लेकिन अब राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में ईंधन की किसी तरह की कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा है कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सरकार और ऑयल कंपनियां मिलकर सभी पेट्रोल पंपों तक लगातार सप्लाई पहुंचा रही हैं। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और पैनिक में खरीदारी नहीं करने की अपील की गई है।

Petrol Diesel Stock Update Chhattisgarh

खाद्य विभाग के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में 45,474 किलोलीटर पेट्रोल और 84,654 किलोलीटर डीजल का स्टॉक उपलब्ध है। वहीं रोजाना पेट्रोल की खपत करीब 3,635 किलोलीटर और डीजल की आवश्यकता 5,873 किलोलीटर बताई गई है। विभाग का कहना है कि ऑयल डिपो तक लगातार सप्लाई पहुंच रही है और वितरण व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।

प्रदेश में कुल 2516 पेट्रोल-डीजल पंप संचालित हो रहे हैं। रायपुर में 326 पंपों में से 35 और बिलासपुर में 156 पंपों में से 13 पंप फिलहाल अस्थायी रूप से ड्राई आउट बताए गए हैं। खाद्य विभाग के मुताबिक इन पंपों तक तेजी से स्टॉक पहुंचाने का काम जारी है और ऑयल कंपनियों के डिपो से लगातार सप्लाई भेजी जा रही है।

पिछले दो दिनों में कुछ पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की खबरों के बाद लोगों में अचानक घबराहट बढ़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल खरीद लिया, जिसके कारण कुछ जगहों पर कृत्रिम कमी जैसी स्थिति दिखाई देने लगी।

खाद्य सचिव ने साफ कहा कि प्रदेश में किसी प्रकार की वास्तविक कमी नहीं है। यह स्थिति सिर्फ अचानक बढ़ी मांग की वजह से बनी है।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अफवाह या भ्रम में आकर ईंधन का अनावश्यक भंडारण न करें। शासन और ऑयल कंपनियां पूरी समन्वय के साथ काम कर रही हैं और सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla