प्रदेश में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर शुरू होने वाला है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक प्रदेश के सभी संभागों में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इससे आने वाले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है।
गुरुवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली। रायगढ़ और गरियाबंद जिले में भीषण गर्मी के बीच अचानक ओले गिरने लगे। गरियाबंद के इंदागांव, उदंती और जुगाड़ क्षेत्र में ओलावृष्टि इतनी तेज रही कि नेशनल हाईवे 130C और खेतों में बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ गई, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।
बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। हालांकि गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। दुर्ग में सबसे ज्यादा 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
अगले 2 दिनों में तापमान गिरेगा
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटों में तापमान में हल्की गिरावट आएगी, जबकि इसके बाद अगले 3 दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
दो सिस्टम एक्टिव, आंधी-बारिश के आसार
आज के लिए मौसम विभाग की चेतावनी
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज आंधी के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है।
रायपुर का हाल
राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। यहां बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



