शनिवार को अचानक बदले मौसम ने कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसे को जन्म दे दिया। पाली थाना क्षेत्र में बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े तीन युवकों पर भारी डाल गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौ-त हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
पिछले 24 घंटों के दौरान दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने रविवार के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने और बारिश की भी संभावना बनी हुई है। लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
राजधानी रायपुर की बात करें तो रविवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। दिन के दौरान गरज-चमक, धूलभरी आंधी और बारिश होने की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य पाकिस्तान से लेकर आंध्र प्रदेश तट तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, जो राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा से होकर गुजर रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से लक्षद्वीप क्षेत्र तक ऊपरी स्तर पर एक दूसरी ट्रफ भी सक्रिय बनी हुई है।
इन दोनों मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ रही है, जिसके कारण आंधी और बारिश की गतिविधियां तेज हो रही हैं।
मौसम एक नजर में
- पिछले 24 घंटे में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरा।
- अगले दो दिनों में तापमान में और 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभव।
- अगले 5 दिनों तक आंधी, बिजली और बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार।
- कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
- रायपुर में रविवार को आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी हुई है।
आपके क्षेत्र में मौसम कैसा है? लगातार स्थानीय खबरों और मौसम अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और यह खबर अपने दोस्तों व परिवार तक जरूर पहुंचाएं।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

