सरकार के नए फैसले के मुताबिक महिलाओं के नाम जमीन, मकान या किसी भी अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर अब तक 4 प्रतिशत पंजीयन शुल्क लिया जाता था। अब यह शुल्क घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इस फैसले से सरकार पर करीब 153 करोड़ रुपये का भार आएगा, लेकिन इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा निवेश माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महिलाओं के नाम संपत्ति होने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आर्थिक रूप से ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी।
इसी के साथ सरकार ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों को भी राहत दी है। नई अधिसूचना के अनुसार सेवारत सैनिक, भूतपूर्व सैनिक और उनके दिवंगत होने पर जीवनसाथी को 25 लाख रुपये तक की संपत्ति रजिस्ट्री पर स्टाम्प शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
यह लाभ केवल एक बार मिलेगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाण पत्र देना जरूरी होगा। साथ ही सैनिक, पूर्व सैनिक या विधवा होने से जुड़े दस्तावेज और शपथ पत्र भी जमा करना होगा।
अगर संपत्ति की कीमत 25 लाख रुपये से ज्यादा होती है, तो अतिरिक्त राशि पर नियम के अनुसार स्टाम्प शुल्क देना होगा। वर्तमान में करीब 5 प्रतिशत स्टाम्प शुल्क लिया जाता है।
उधर रायपुर से जारी सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में राज्य में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। एक साथ 42 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसके साथ एक आईएफएस अधिकारी का भी ट्रांसफर किया गया है।
IFS मयंक अग्रवाल को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, चिप्स से हटाकर अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), चिप्स की नई जिम्मेदारी दी गई है।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल धावड़े को रायपुर संभाग का नया संभागायुक्त बनाया गया है। चंदन संजय त्रिपाठी को बलरामपुर-रामानुजगंज का नया कलेक्टर बनाया गया है।
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की जिम्मेदारी संतन देवी जांगड़े को दी गई है। पुष्पा साहू को कोरिया जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।
संतोष कुमार देवांगन को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की कमान सौंपी गई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पद्मिनी भोई साहू को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
रायपुर नगर निगम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। संबित मिश्रा को नगर निगम रायपुर का नया आयुक्त बनाया गया है। वहीं रेना जमील को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।
बीजापुर जिले की जिम्मेदारी अब विश्वदीप को सौंपी गई है। इसके अलावा कई विभागों में सचिव और संचालकों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।
सुशासन तिहार के बीच हुए इस बड़े फेरबदल के बाद पूरे प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

