विज्ञापन

छग में खौफनाक वारदात : पति से अफेयर के शक में 22 साल की कॉलेज छात्रा की सुपारी देकर कराई ह-त्या, नाले किनारे दफन मिला कंकाल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां DRG जवान की पत्नी ने पति के अफेयर के शक में 22 साल की कॉलेज छात्रा की सुपारी देकर ह- त्या करवा दी। मामले का खुलासा होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी महिला और उसकी सौतेली बेटी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा के तोयलंका निवासी DRG जवान पांडू करटम की दूसरी पत्नी कमली करटम को शक था कि उसके पति का रामदई कश्यप नाम की युवती से अफेयर चल रहा है। इसी शक के चलते उसने अपने रिश्तेदार हुंगाराम उर्फ बुटू करटम को 50 हजार रुपए देकर युवती को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

दंतेवाड़ा ह त्या केस में बड़ा खुलासा

बताया जा रहा है कि जून 2024 में रामदई कश्यप की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला था। बाद में जब मामले की दोबारा जांच शुरू हुई तो कॉल डिटेल और रिश्तेदारों के बयानों से कई अहम खुलासे हुए।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रामदई का लगातार पांडू करटम से संपर्क था। इसके बाद शक की सुई कमली करटम की ओर घूमी। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि कमली ने अपनी सौतेली बेटी लक्ष्मी को दंतेवाड़ा भेजा था। लक्ष्मी ने वारदात के लिए पिकअप वाहन का इंतजाम किया। इसके बाद हुंगाराम को वाहन से दंतेवाड़ा लाया गया।

आरोप है कि हुंगाराम ने घर में घुसकर रामदई कश्यप का मुंह और गला दबाकर उसकी ह त्या कर दी। वारदात के बाद शव को बोरे में भरकर पिकअप वाहन से ग्राम तोयलंका ले जाया गया और घर के पीछे नाले किनारे दफना दिया गया।

2 साल बाद पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर दंडाधिकारी, फोरेंसिक टीम और गवाहों की मौजूदगी में खुदाई करवाई। मौके से सफेद प्लास्टिक की बोरी में दबा कंकाल बरामद किया गया। इसके बाद अवशेषों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस ने कमली करटम और लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी हुंगाराम उर्फ बुटू करटम अब भी फरार है, जिसकी तलाश लगातार जारी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla