विज्ञापन

यहां इंसान नहीं, कुत्ता चलता है शहर की ‘हुकूमत’! 14 साल से लगातार बन रहा मेयर..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जहां एक तरफ राजनीति में कुर्सी के लिए खींचतान चल रही है, वहीं दुनिया के एक शहर में एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। यहां इंसान नहीं, बल्कि एक कुत्ता पिछले 14 सालों से मेयर की कुर्सी संभाल रहा है।

यह अनोखा मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के छोटे से पहाड़ी कस्बे इडिलविल्ड का है। यहां गोल्डन रिट्रीवर नस्ल का कुत्ता ही शहर का मेयर बनता आ रहा है। इस परंपरा की शुरुआत साल 2012 में हुई थी, जब पहली बार मेयर मैक्स प्रथम ने चुनाव जीतकर सभी को चौंका दिया था।

कुत्ता बना शहर का मेयर, यूनिफॉर्म में घूमता डॉग

यहां चुनाव का तरीका भी काफी अलग है। न तो बैलेट पेपर का इस्तेमाल होता है और न ही ईवीएम मशीन का। लोग अपने पसंदीदा कुत्ते को वोट देने के लिए चंदा देते हैं और उसी के आधार पर विजेता तय होता है।

खास बात यह है कि यह मेयर सिर्फ नाम का नहीं है। कुत्ता बाकायदा यूनिफॉर्म पहनकर शहर में घूमता है, पर्यटकों का स्वागत करता है और लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहता है।

पहले मेयर मैक्स की मौत के बाद भी यह परंपरा नहीं टूटी। लोगों ने किसी इंसान को चुनने के बजाय उसके वंशज को ही अगला मेयर बना दिया। इसके बाद मैक्स द्वितीय और फिर मैक्स तृतीय ने इस जिम्मेदारी को संभाला।

वर्तमान में मैक्स तृतीय शहर का प्रतिनिधित्व करते हुए स्कूलों में जाता है, कार्यक्रमों में हिस्सा लेता है और लोगों के बीच एकता का संदेश देता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनका मेयर न झूठ बोलता है और न ही किसी से नफरत करता है।

हालांकि तकनीकी रूप से यह एक मानद पद है और कोई कानूनी शक्ति नहीं है। फैसले उसके मालिक द्वारा लिए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद इस मेयर की लोकप्रियता किसी वीआईपी से कम नहीं है।

इडिलविल्ड में इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए दुनिया भर से लोग पहुंचते हैं। दिलचस्प बात यह है कि ऐसा सिर्फ यहीं नहीं, बल्कि अलास्का के टालकीटना में भी ‘स्टब्स’ नाम की बिल्ली करीब 20 साल तक मेयर रह चुकी है।                                                       
विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla