जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत कठौतिया निवासी नवीन कुमार किराना दुकान चलाता है। उसकी शादी 6 मई को कोड़ा निवासी अनिता के साथ पूरे रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद 7 मई को दुल्हन की विदाई हुई और वह अपने ससुराल पहुंची थी।
बताया जा रहा है कि ससुराल में रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान मयूर अग्रवाल नाम का युवक वहां पहुंच गया। युवक ड्राय फ्रूट्स की दुकान चलाता है। उसने परिवार के सामने कहा कि वह युवती के साथ पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में है और उसके पास दोनों के फोटो और वीडियो भी मौजूद हैं।
युवक की बात सुनते ही माहौल बिगड़ गया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। घर में विवाद की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा, दुल्हन और युवक को पूछताछ के लिए सिटी कोतवाली ले जाया गया।
थाने में देर रात करीब 2 बजे तक समझाइश और बातचीत का दौर चलता रहा, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। पूरे मामले के बाद दूल्हे ने दुल्हन को अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया।
दूल्हे का कहना है कि जब युवती का किसी दूसरे युवक के साथ पहले से संबंध था, तो वह अब उसे स्वीकार नहीं कर सकता। उसने तलाक लेने की बात कही है। इसके चलते रिसेप्शन कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया।
वहीं, रिसेप्शन की रात दूल्हा, दुल्हन और कथित बॉयफ्रेंड थाने में ही मौजूद रहे। मामले को लेकर सिटी कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि दोनों परिवारों को समझाइश दी गई है। फिलहाल पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है और मामला आपसी समझौते के लिए छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

