विज्ञापन

दुर्ग में एक ही कमरे में मिला पूरे परिवार का शव! 2 मासूम बिस्तर पर और माता-पिता फंदे पर मिले,सुसाइड नोट में लिखी है आर्थिक तंगी की बात..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मोहन नगर थाना क्षेत्र के एक मकान में एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कमरे के अंदर माता-पिता फंदे पर लटके मिले, जबकि दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे। घटना के बाद आसपास के लोग भी सन्न रह गए।

जानकारी के मुताबिक गोविंद साहू (45) और उनकी पत्नी चंचल साहू (40) की लाश कमरे में फंदे पर लटकी हुई मिली। वहीं बेटी दृष्टि साहू (13) और बेटे यशांत साहू (11) के शव बिस्तर पर मिले। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।


पुलिस ने मौके की जांच के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। शुरुआती जानकारी में आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद का जिक्र सामने आया है। बताया जा रहा है कि परिवार हाल ही में तिरुपति बालाजी के दर्शन करके लौटा था।

घटना के बाद पुलिस ने सभी शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेज दिया। पूरे मामले की जांच जारी है।

आसपास के लोगों और शुरुआती पूछताछ में परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते दंपती ने यह कदम उठाया होगा। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस अब घर से मिले साक्ष्यों और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच कर रही है। साथ ही परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ भी की जा रही है ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके।

इस मामले में मोहन नगर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla