जानकारी के अनुसार, धमधा क्षेत्र के रहने वाले मनोज साहू ने अवैध कारोबार से करीब 8 करोड़ रुपए की संपत्ति बनाई थी। पुलिस ने उसकी 16.68 एकड़ कृषि भूमि को अटैच कर दिया है।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने अवैध कमाई से बड़े पैमाने पर जमीन खरीदी है। धमधा, राजपुर और परपोड़ी क्षेत्र में उसने कुल 16.68 एकड़ कृषि भूमि खरीदी, जिसकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपए बताई गई है।
इसके बाद पुलिस ने पूरी संपत्ति का विवरण तैयार कर मामला मुंबई स्थित सफेमा कोर्ट में पेश किया। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(एफ) के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट से संपत्ति अटैच करने का आदेश प्राप्त किया गया।
बताया गया कि मनोज साहू पिछले करीब 25 सालों से इस अवैध धंधे में सक्रिय था। वर्ष 2001 से वह गांजा त-स्करी से जुड़ा रहा है और कई बार जेल भी जा चुका है।
इसके बावजूद वह बार-बार इस काम में लौटता रहा। साल 2002 में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ, जबकि 2005 और 2013 में नारकोटिक एक्ट के केस सामने आए। वर्ष 2016 में उसके खिलाफ दो और मामले दर्ज किए गए। कुम्हारी पुलिस ने भी उसे पकड़ा था और 2020 में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक और प्रकरण दर्ज हुआ।
पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधियों पर सख्ती जारी रहेगी। अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों को जब्त कर उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करने की रणनीति अपनाई जा रही है।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



