पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला 4 मार्च का है। नंदन कुमार साव अपने दोस्तों के साथ राजीव नगर जैतखाम के पास होली खेल रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के अमन मारकण्डेय और मनोहर टंडन वहां पहुंचे। खड़े होने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।
देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए नंदन कुमार साव के सिर पर ईंट से ह@मला कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घटना के बाद वैशाली नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर ह@त्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान आरोपी अमन मारकण्डेय और कली उर्फ कली बाई को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, लेकिन मुख्य आरोपी मनोहर टंडन लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था।
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी अपने ठिकाने पर पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने पूरी वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई ईंट भी जब्त कर ली है।
पुलिस जांच में सामने आया कि केवल खड़े होने की मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झगड़े में बदल गया और मामला ह@त्या के प्रयास तक पहुंच गया। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

