दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में एक परिवार के भीतर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मोबाइल को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने ही मां-पिता पर हसिए से ताबड़तोड़ वाr कर दिए। घटना में मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि पिता को भी चोटें आई हैं।
जानकारी के मुताबिक, जामुल निवासी दिनेश साहू (50) अपनी पत्नी खिलेश्वरी साहू (47) और बेटे राकेश साहू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे। बताया जा रहा है कि राकेश का इलाज कुरुद स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
अस्पताल जाने से पहले राकेश ने अपने पिता से मोबाइल मांगा। पिता ने बाद में मोबाइल देने की बात कही। इसी बात से वह नाराज हो गया। देखते ही देखते उसने अपना आपा खो दिया और पहले पिता पर हसिए से वाr कर दिया। इसके बाद मां पर भी लगातार कई वाr किए।
चीख-पुकार सुन पहुंचे पड़ोसी
घर से आवाजें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने मिलकर आरोपी युवक को घेर लिया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने उसे रस्सी से बांधकर काबू में किया, ताकि वह किसी और को नुकसान न पहुंचा सके।
घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया गया
घटना के बाद पड़ोसियों ने घायल पति-पत्नी को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। आरोपी बेटे को भी रस्सी से बांधकर अस्पताल ले जाया गया।
प्राथमिक इलाज के बाद मां खिलेश्वरी साहू की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं आरोपी बेटे का इलाज भी मेकाहारा में जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक पिता दिनेश साहू की हालत फिलहाल स्थिर है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में मोबाइल को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

