विज्ञापन

दुर्ग : घर के अंदर मिली अधेड़ की सड़ी-गली ला’श, बदबू आने पर खुला मामला..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के कातुलबोर्ड वार्ड नंबर-59 में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अधेड़ व्यक्ति की सड़ी-गली ला’श उसके ही घर के अंदर मिली। घटना सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

मृतक की पहचान टेटकू राम बांधे के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 55 से 60 साल बताई जा रही है। मामला मोहननगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक उनका शव घर के अंदर सोफे पर बैठी हुई हालत में मिला। शव काफी ज्यादा डिकंपोज हो चुका था।


दुर्ग के कातुलबोर्ड वार्ड में घर के अंदर मिली अधेड़ की सड़ी-गली ला’श, इलाके में फैली सनसनी

स्थानीय लोगों के अनुसार टेटकू राम बांधे घर में अकेले रहते थे। उनकी तीन से चार बेटियों की शादी हो चुकी है और परिवार के बाकी सदस्य अलग रहते हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वे अक्सर अकेले रहते थे और शराब का सेवन भी करते थे।

बताया जा रहा है कि घर से लगातार बदबू आने के बाद लोगों को शक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर सोफे पर बैठी हालत में शव मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घर को घेराबंदी में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। शुरुआती जांच में मौत के कारणों का साफ पता नहीं चल पाया है, क्योंकि शव काफी पुराना हो चुका था। आशंका जताई जा रही है कि मौत कुछ दिन पहले हुई होगी।

फिलहाल पुलिस ने मामले को संदिग्ध मौत मानते हुए जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई और वजह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें|

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla