गनियारी स्थित एक सब्जी फार्म हाउस में सुबह करीब 9:30 बजे अचानक अफरा-तफरी मच गई। तेज हवा के कारण पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का छत्ता टूटकर गिर गया और भड़की मधुमक्खियों ने वहां काम कर रहे मजदूरों पर ह म ला कर दिया। अन्य मजदूर तो किसी तरह जान बचाकर भाग निकले, लेकिन 60 वर्षीय रमेश भोई अपनी कमजोर स्थिति के कारण भाग नहीं सके और गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी दिन कुम्हारी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। सूचना के आधार पर खारून नदी के पास रेलवे ब्रिज के नीचे घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। आरोपी के पास से देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और 2 लाख रुपये नगद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अविनाश आष्टिकर निवासी रायपुर बताया। वह अवैध ह थि या र बेचने की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं भिलाई के छावनी क्षेत्र में रात करीब 10 बजे चा कू बा जी की घटना सामने आई। दो युवक खाना खाने के बाद टहल रहे थे, तभी पुरानी रंजिश और गवाही देने से नाराजगी के चलते बदमाशों ने उन पर ह म ला कर दिया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शेख शाहरूख और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का मोहल्ले में जुलूस निकाला गया और उनसे उठक-बैठक भी करवाई गई। बाद में कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
उधर सुपेला के दक्षिण गंगोत्री इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आ ग लग गई। चौथे फ्लोर पर रखे कार्टून में भरे इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारण आ ग तेजी से फैलने लगी। सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आ ग पर काबू पाया गया।
हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन फायर सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। मौके पर पहुंची टीम को आग बुझाने में रास्ते और जगह की कमी के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

