मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता कुमारी टोडर ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मुकेश टोडर और बहू साधना टोडर नगर निगम रिसाली में काम करते हैं। 27 मई की सुबह करीब 6 बजे मुकेश अपनी पत्नी को ड्यूटी छोड़ने के लिए घर के बाहर बाइक पर बैठा था।
इसी दौरान सामने रहने वाला मनीष कुमार कोसरे लोहे का सब्बल लेकर वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मुकेश पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसने सिर पर लगातार 10 से 12 बार वार किए, जिससे मुकेश गंभीर रूप से घायल होकर बाइक से नीचे गिर पड़ा।
घटना के दौरान आरोपी ने पत्थर उठाकर भी हमला करने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर मुकेश की मां कुमारी टोडर, पत्नी साधना टोडर और पड़ोसी तरुण कुमार, धनेश कुमार तथा चंद्रिका बंजारे मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया।
हमले में मुकेश टोडर का सिर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने तुरंत उसे सेक्टर-9 अस्पताल भिलाई में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर समय रहते लोग बीच-बचाव नहीं करते तो बड़ी घटना हो सकती थी।
नेवई पुलिस ने कुमारी टोडर की शिकायत पर आरोपी मनीष कुमार कोसरे के खिलाफ अपराध क्रमांक 0339/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

