विज्ञापन

दुर्ग में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी! पंपों पर लगी लंबी लाइनें, बोतलों और ड्रमों में भराकर ले गए लोग..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग शहर में पेट्रोल-डीजल को लेकर गुरुवार शाम अचानक ऐसा माहौल बन गया कि लोग घबराकर सीधे पेट्रोल पंपों की तरफ दौड़ पड़े। देखते ही देखते शहर के कई फ्यूल स्टेशनों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। शुक्रवार देर रात तक हालात ऐसे रहे कि कई जगह जाम जैसी स्थिति बन गई।

सुबह होते ही बाइक, कार और दूसरे वाहन लेकर लोग टंकी फुल कराने पहुंचने लगे। सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों के बाद लोगों में इतनी जल्दी मच गई कि कई पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ जगहों पर पेट्रोल खत्म होने की बात भी सामने आई।

दुर्ग शहर में पेट्रोल-डीजल की अफवाह के बाद पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारों का दृश्य

प्रशासन के मुताबिक जिले में हर दिन करीब 293 किलोलीटर पेट्रोल और 374 किलोलीटर डीजल की जरूरत होती है। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा स्टॉक के हिसाब से जिले में 5 दिनों से ज्यादा की जरूरत पूरी की जा सकती है।

फ्यूल स्टेशनों पर सिर्फ गाड़ियों की टंकियां ही फुल नहीं कराई गईं, बल्कि कई लोग बोतलों और बड़े ड्रमों में भी पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए। जबकि इस तरह अतिरिक्त ईंधन भरना पूरी तरह प्रतिबंधित बताया गया है।

दरअसल शहर में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह तेजी से फैल गई थी। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीदने पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए। हालात ऐसे बने कि गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुनी तक पहुंच गई।

अचानक बढ़ी मांग का असर कई पेट्रोल पंपों पर दिखाई दिया। ज्यादा खपत के कारण कुछ पंपों का स्टॉक प्रभावित हुआ और कुछ जगह थोड़ी देर के लिए ईंधन खत्म होने जैसी स्थिति बन गई।

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि कालाबाजारी, जमाखोरी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल प्रशासन और तेल कंपनियां मिलकर हालात सामान्य करने में जुटी हुई हैं। पेट्रोल पंपों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि सप्लाई व्यवस्था बनी रहे। लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों और अफवाहों से बचने की अपील भी की गई है।

प्रशासन ने कहा है कि लोग सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर साफ किया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दुर्ग जिले में करीब 1421 किलोलीटर पेट्रोल और लगभग 1678 किलोलीटर डीजल का स्टॉक उपलब्ध है।

जिले में कुल 189 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां लगातार ईंधन की सप्लाई भेजी जा रही है। कलेक्टर Abhijeet Singh के निर्देश पर प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों को तेल कंपनियों के संपर्क में रहकर सप्लाई सामान्य रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि जिन पेट्रोल पंपों पर अस्थायी रूप से ईंधन खत्म हुआ था, वहां दोबारा सप्लाई भेजकर व्यवस्था सामान्य की जा रही है।


दिनभर शहर के कई इलाकों में पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ बनी रही। सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के चलते कई लोगों ने जल्दबाजी में अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराईं। वहीं कुछ लोग अतिरिक्त डिब्बों में भी पेट्रोल भरवाते दिखाई दिए, जिससे सामान्य उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।

उधर सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले को लेकर जमकर मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। एक तरफ लोग परेशान नजर आए, तो दूसरी तरफ प्रशासन लगातार यही कहता रहा कि जिले में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

हालांकि कई जगह आसानी से ईंधन नहीं मिलने से लोगों की चिंता बढ़ गई। प्रशासन ने फिर अपील की है कि लोग किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और जरूरत के हिसाब से ही पेट्रोल-डीजल खरीदें।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla