दरअसल, कई पालकों ने शिकायत की थी कि कुछ निजी स्कूल बच्चों की किताबें, ड्रेस और जरूरी सामान केवल एक ही दुकान या फर्म से खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इससे पालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था और वे परेशान हो रहे थे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जांच के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर समितियों का गठन किया है। शिकायत मिलने पर अब तुरंत जांच की जाएगी और नियमों के अनुसार कार्रवाई भी होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है। जिला स्तरीय समिति में कलेक्टर अभिजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा और राज्य कर विभाग की सहायक आयुक्त रिंकी अखिलेश सोनी को शामिल किया गया है।
वहीं विकासखंड स्तर पर भी अलग-अलग जांच दल बनाए गए हैं। दुर्ग विकासखंड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरिवंश मिरी, बीईओ विनोद शुक्ला और जीएसटी इंस्पेक्टर गोशिवेंद्र तांडे जिम्मेदारी संभालेंगे।
धमधा ब्लॉक में सोनाल डेविड, बीईओ अथर्व शर्मा और नागेंद्र देशमुख को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि पाटन ब्लॉक में लवकेश ध्रुव, डालेंद्र देवांगन और ताम्रध्वज साहू जांच दल में शामिल रहेंगे।
शिक्षा विभाग के मुताबिक, ये समितियां फीस बढ़ोतरी और किताब-ड्रेस बिक्री से जुड़ी शिकायतों पर खुद भी संज्ञान ले सकेंगी। जरूरत पड़ने पर छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन विधेयक 2020 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
पालकों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी शुरू किया गया है। यदि किसी स्कूल की ओर से तय दुकान से सामान खरीदने का दबाव बनाया जाता है या ज्यादा फीस वसूली की शिकायत है, तो अभिभावक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
इसके लिए मान्यता कक्ष प्रभारी विपिन गनवीर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिकायत वाट्सऐप और मोबाइल नंबर 909277888 पर भी की जा सकती है।
शिक्षा विभाग का कहना है कि शिकायत मिलने पर दस्तावेजों की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई भी होगी। प्रशासन के इस फैसले से उन पालकों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो हर साल महंगी किताबों और यूनिफॉर्म की वजह से परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



