विज्ञापन

सास की चिता सज रही थी, तभी नदी से निकला मगरमच्छ... हाथ धोने झुके दामाद को खींच ले गया पानी के अंदर,खौफनाक मंजर देख परिवार की निकली चीखे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गोंडा में सरयू नदी किनारे बुधवार को ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने नोएडा से पहुंचे दामाद को अचानक मगरमच्छ नदी में खींच ले गया। घाट पर मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते रह गए, लेकिन डर की वजह से कोई भी पानी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

घटना उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र की है। बताया गया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सरयू नदी किनारे अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। दीपक चिता सजाने के लिए गड्ढा खोद रहे थे और खूंटा गाड़ रहे थे। काम खत्म करने के बाद वह हाथ धोने के लिए नदी किनारे पहुंचे।


गोंडा के सरयू नदी घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मगरमच्छ हादसे के बाद जुटी भीड़

जैसे ही दीपक पानी लेने के लिए नीचे झुके, तभी नदी से निकले मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। देखते ही देखते मगरमच्छ ने दीपक का सिर अपने जबड़े में दबाया और उन्हें पानी के अंदर खींच ले गया। वहां मौजूद लोग शोर मचाते रह गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि उस इलाके में मगरमच्छ रहता है। इसके बावजूद दीपक हाथ धोने के लिए नदी किनारे चले गए। एक युवक ने उन्हें पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन मगरमच्छ की पकड़ इतनी तेज थी कि वह भी पानी में गिर पड़ा।

दीपक ग्रेटर नोएडा के परी चौक सिग्मा-2 इलाके में रहते थे। उनकी शादी करीब 5 साल पहले रेखा से हुई थी। दोनों की एक 4 साल की बेटी निक्की है। दीपक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे और पत्नी-बेटी के साथ सास उर्मिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने गोंडा आए थे।

जानकारी के मुताबिक उर्मिला की कैंसर की बीमारी के चलते मंगलवार को मौत हो गई थी। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार होना था। परिवार के लोग सरयू नदी किनारे अंतिम क्रिया की तैयारी कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

दादा ससुर बाबूलाल ने बताया कि परिवार में पहले ही बेटे की मौत हो चुकी है। अब इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मगरमच्छ के हमले के बाद किसी की भी पानी में उतरने की हिम्मत नहीं हुई।

हादसे की सूचना मिलते ही उमरी बेगमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया। एसडीएम तरबगंज ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ से SDRF टीम को बुलाया गया है। फिलहाल स्थानीय लोग और राजस्व विभाग की टीम नाव के जरिए तलाश में जुटी रही, लेकिन देर शाम तक दीपक का कोई पता नहीं चल सका।

प्रशासन ने बताया कि शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में इस दर्दनाक घटना को लेकर सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla