विज्ञापन

दुर्ग रेलवे यार्ड में बड़ा हादसा, शंटिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आए AC मैकेनिक की गई जान..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग रेलवे स्टेशन के वाशिंग लाइन स्थित कोचिंग यार्ड में शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। शंटिंग के दौरान रेलवे का एक कर्मचारी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद रेलवे यार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के मुताबिक खमतराई रायपुर निवासी एम. वेंकट राव (52) दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस में AC जांच के काम पर तैनात थे। वे AC मैकेनिक के रूप में ड्यूटी कर रहे थे। उनकी सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक की शिफ्ट थी।

दुर्ग रेलवे यार्ड में बड़ा हादसा, शंटिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आए AC मैकेनिक की गई जान

बताया गया कि कोचिंग यार्ड में दूसरी ट्रेनों की धुलाई का काम भी चल रहा था। वहीं पास में दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस धुलाई के बाद प्लेटफॉर्म की ओर जाने के लिए तैयार खड़ी थी। इसी दौरान वेंकट राव ने पटरी पार की होगी और शंटिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए।

हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी जान चली गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला जीआरपी को सौंप दिया गया।

जीआरपी ने परिजनों से संपर्क करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla