विज्ञापन

भिलाई में ह-त्या! दुश्मन बने छोटे भाई ने नशे में बड़े भाई पर फावड़े से किया ह-म-ला, रायपुर ले जाते वक्त हुई मौ-त..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के रूआबांधा स्थित मायानगर एचएससीएल कॉलोनी में रविवार शाम पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। छोटे भाई ने बड़े भाई पर फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर हालत में घायल युवक को पहले दुर्ग जिला अस्पताल और फिर रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौ-त हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अशोक यादव (34) पिता रामनाथ यादव के रूप में हुई है। वहीं आरोपी उसका छोटा भाई मनोज यादव (32) बताया जा रहा है। दोनों मजदूरी का काम करते थे और एक ही घर में साथ रहते थे।


दुर्ग रूआबांधा फावड़ा हमला केस

बताया जा रहा है कि अशोक की शादी नहीं हुई थी और वह शराब पीने का आदी था। दोनों भाइयों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार 10 मई की शाम करीब 6 बजे भी दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। उस दौरान मनोज यादव नशे की हालत में था।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पास में रखा फावड़ा उठाकर बड़े भाई अशोक के सिर पर ता-ब-ड़तो-ड़ हमला कर दिया। हमले में अशोक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को तत्काल दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल मेकाहारा रेफर कर दिया।

परिजन और मेडिकल टीम उसे रायपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौ-त हो गई। फिलहाल शव को मेकाहारा की मर्च्युरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

इधर, घटना के बाद पुलिस ने पहले आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। लेकिन घायल की मौत के बाद अब मामले में ह-त्या की धारा जोड़कर कार्रवाई की जा रही है।

सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla