विज्ञापन

दुर्ग के सरकारी स्कूल में रात को लगी आ-ग, प्रिंसिपल ऑफिस का सामान जला, जरूरी दस्तावेज सुरक्षित..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग:शहर के पोटिया कला इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देर रात एक सरकारी स्कूल में अचानक आ-ग लग गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते हालात संभाल लिए गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार 1 मई की रात करीब 8:46 बजे शासकीय स्कूल के प्रिंसिपल ऑफिस से अचानक धुआं और आ-ग की लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग दुर्ग को दी।


दुर्ग के पोटिया कला सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल ऑफिस में लगी आ-ग का दृश्य

सूचना मिलते ही विभाग ने बिना देर किए दमकल टीम को मौके पर रवाना किया। जब टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो प्रिंसिपल के कमरे से तेज धुआं और आ-ग निकल रही थी।

अग्निशमन कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और धुएं से भरे कमरे में घुसकर कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में कर लिया। उनकी तेजी और सतर्कता की वजह से आग स्कूल के अन्य हिस्सों तक नहीं फैल सकी।

हालांकि, इस घटना में प्राचार्य कक्ष में रखा कुछ सामान जल गया, लेकिन बड़ी राहत की बात यह रही कि स्टूडेंट्स से जुड़े जरूरी शासकीय दस्तावेज सुरक्षित बचा लिए गए।

फिलहाल आ-ग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद संबंधित विभाग भी सतर्क हो गया है और मामले की जांच की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में टीम ने काम किया। अग्निशमन दल प्रभारी महेंद्र चंदेल के साथ कर्मचारी हीरामन, राजेश, कमलेश और तामेश्वर ने मिलकर स्थिति को नियंत्रित किया।

ऐसी ही आपके शहर की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।                                                       

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla