विज्ञापन

दुर्ग में दिल दहला देने वाली वारदात! खाना नहीं बनाने पर बेटे ने दिव्यांग मां को डंडे से पीटकर ली जा-न

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद ने मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। खाना नहीं बनाने की बात पर गुस्साए बेटे ने अपनी ही दिव्यांग मां पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। घटना में महिला की जा-न चली गई। वारदात पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

यह पूरा मामला पुलगांव थाना क्षेत्र के जेवरा सिरसा चौकी इलाके का है। पुलिस के मुताबिक 16 मई 2026 को मनीष पटेल ने चौकी पहुंचकर सूचना दी थी कि उसकी बुआ सरस्वती पटेल (50) पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने ठोस वस्तु से हमला किया है, जिससे उनकी मौ-t हो गई। सरस्वती पटेल शारीरिक रूप से दिव्यांग थीं।

बेटे ने दिव्यांग मां पर किया हमला, इलाके में सनसनी

सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मृतिका के बेटे अश्वनी पटेल से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि खाना नहीं बनाने की बात को लेकर उसका मां से विवाद हुआ था। इसी दौरान गुस्से में उसने पास में रखा लकड़ी का डंडा उठाकर मां के सिर, माथे, हाथ, छाती और पेट पर लगातार ह-म-ला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौ-त हो गई।

मृतिका का पोस्टमार्टम चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में कराया गया। डॉक्टरों की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगने की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद ही इस घटना की मुख्य वजह बना। दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तनाव या पारिवारिक विवाद की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें।

अपने आसपास की ऐसी ही बड़ी और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla