विज्ञापन

भिलाई: चोर दामाद का खुलासा! पत्नी-साली संग मिलकर सूने मकानों को बनाता था निशाना, 1600 CCTV से खुली पोल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में पुलिस ने ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो परिवार के साथ मिलकर सूने मकानों को निशाना बना रहा था। आरोपी नौशाद अपने ससुराल में रहकर चोरी की पूरी योजना तैयार करता था और फिर रात में वारदात को अंजाम देता था।

ससुराल में रहकर बनाता था चोरी का प्लान

उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला नौशाद भिलाई के खुर्सीपार स्थित अपने ससुराल में रहकर ड्राइवरी का काम करता था। इसी दौरान वह सूने मकानों की रेकी करता था।रात के समय वह अपने साढू के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।


दुर्ग में चोर दामाद और उसके गिरोह का खुलासा

पत्नी और साली संभालती थीं चोरी का सामान

पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी किए गए गहनों और अन्य सामान को ठिकाने लगाने का काम उसकी पत्नी नगीना और साली मदीना करती थीं।

दोनों बहनें चोरी के माल को गिरवी रखने और बेचने का काम संभालती थीं।

ज्वेलर्स संचालक भी गिरफ्तार

मामले में पावर हाउस बाजार स्थित शुभलाभ ज्वेलर्स के संचालक दुर्गेश गोस्वामी का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने चोरी का सोना-चांदी खरीदने के आरोप में उसे भी गिरफ्तार किया है।

1600 CCTV फुटेज खंगालने के बाद मिला सुराग

दुर्ग-भिलाई के गुरुनानक नगर, वैशाली नगर, हाउसिंग बोर्ड जामुल, चरोदा, राधिका नगर, पुदुमनगर और बालोद जिले के करहीभदर इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हुई थीं।

इसके बाद पुलिस ने करीब 1600 CCTV फुटेज खंगाले। कई फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहा था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी।

बाद में पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद से संदिग्ध की पहचान की और नौशाद तक पहुंची।

पुलिस पूछताछ में खुला पूरा मामला

पुलिस ने नौशाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने कई चोरी की घटनाओं को स्वीकार कर लिया। जांच में सामने आया कि गिरोह ने छह वारदातों को अंजाम दिया था।

चोरी के बाद सोने-चांदी के जेवर आरोपी की पत्नी नगीना और साली मदीना पावर हाउस स्थित शुभलाभ ज्वेलर्स में गिरवी रखती थीं। कई बार सामान सीधे बेच भी दिया जाता था।

चोरी के पैसों से खरीदा वाहन

पुलिस के मुताबिक चोरी से मिले पैसों से आरोपियों ने हीरो डेस्टिनी वाहन खरीदा था। इसी वाहन का इस्तेमाल आने-जाने में किया जाता था।

लाखों का सामान बरामद

सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे और ज्वेलरी दुकान से करीब 60 ग्राम सोने के जेवर, 850 ग्राम चांदी के जेवर, कैमरा, इंडक्शन चूल्हा, 7,800 रुपए नकद और चोरी में इस्तेमाल किया गया हीरो डेस्टिनी वाहन जब्त किया गया है।

बरामद सामान की कुल कीमत करीब 13 लाख 12 हजार 800 रुपए बताई गई है।

एक आरोपी अब भी फरार

पुलिस ने बताया कि इस मामले में नौशाद का साढू अभी फरार है, जिसकी तलाश लगातार जारी है।

लोगों से अपील

अगर आपके आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। आपकी सतर्कता कई बड़ी घटनाओं को रोक सकती है।



विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla