हाल ही में यूनियन लेबर मिनिस्टर मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में इस पोर्टल का ऐलान किया। उन्होंने इसे ऐसा प्लेटफॉर्म बताया, जो यूजर्स को उनके पुराने PF अकाउंट का पता लगाने और पैसा वापस पाने में मदद करेगा।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर आपने UAN सिस्टम लागू होने से पहले कई बार नौकरी बदली है, तो मुमकिन है कि आपका कुछ PF पैसा पुराने अकाउंट में ही पड़ा हो। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें अब याद भी नहीं कि उनका पैसा कहां फंसा है।
देशभर में लाखों PF अकाउंट ऐसे हैं जो इनएक्टिव हो चुके हैं और उनमें हजारों करोड़ रुपये जमा हैं। परेशानी यह है कि ज्यादातर कर्मचारियों को इन अकाउंट्स की जानकारी नहीं होती या फिर उन्हें एक्सेस करने का तरीका समझ नहीं आता।
इसी समस्या को खत्म करने के लिए EPFO ने E-PRAAPTI पोर्टल तैयार किया है। यह पोर्टल खास तौर पर पुराने PF अकाउंट्स को खोजने और उन्हें वापस एक्टिव अकाउंट से जोड़ने के लिए बनाया गया है।
क्या है E-PRAAPTI?
E-PRAAPTI एक ऐसा सिस्टम है जो आपकी पुरानी नौकरियों से जुड़े PF पैसे को ट्रैक करने और उसे आपके चालू अकाउंट में लाने में मदद करेगा। इसे ऐसे समझें कि यह आपकी भूली हुई जानकारी को फिर से जोड़ने का काम करता है।
इस पोर्टल के जरिए अब आपको पुराने कागज ढूंढने या लंबी प्रक्रिया में उलझने की जरूरत नहीं होगी। आधार डिटेल्स की मदद से सिस्टम खुद ही पुराने अकाउंट पहचानकर उन्हें लिंक कर देगा।
क्यों इनएक्टिव हो जाते हैं PF अकाउंट?
यह दिक्कत ज्यादातर UAN सिस्टम से पहले की है। 2014 से पहले हर नौकरी के साथ नया PF अकाउंट बनता था। अगर नौकरी बदलते समय उसे ट्रांसफर नहीं किया गया, तो पैसा वहीं फंसा रह जाता था।
इसके अलावा, अगर नौकरी छोड़ने के बाद तीन साल तक कोई योगदान नहीं होता, तो अकाउंट इनएक्टिव हो जाता है, जिससे उसे ट्रैक करना और मुश्किल हो जाता है।
कैसे काम करेगा E-PRAAPTI?
इस पोर्टल के जरिए प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी।
– आधार से लॉगिन करना होगा
– सिस्टम खुद पुराने और इनएक्टिव अकाउंट पहचान लेगा
– यूजर अपनी जानकारी वेरिफाई और अपडेट करेगा
– सभी पुराने अकाउंट मौजूदा UAN से लिंक हो जाएंगे
– इसके बाद पैसा निकालना या मैनेज करना आसान होगा
अगर आपने भी नौकरी बदलते वक्त PF ट्रांसफर नहीं किया था, तो अब मौका है अपना पुराना पैसा वापस पाने का। ऐसी ही जरूरी और काम की खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



