विज्ञापन

रायपुर से पिकनिक मनाने कूकदा पिकअप वियर में पहुंचे युवक-युवती की पैरी नदी में डूबने से मौ-त! दोस्तों के सामने पानी में समाए

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छगगरियाबंद जिले के कूकदा पिकअप वियर में रविवार का पिकनिक अचानक मातम में बदल गया। रायपुर से घूमने पहुंचे युवक-युवती की पानी में डूबने से जा-न चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के शंकर नगर इलाके से चार दोस्त दोपहर के समय गरियाबंद घूमने पहुंचे थे। सभी ने कूकदा पिकअप वियर के पास बैठकर खाना खाया। इसके बाद सभी चेकडैम में नहाने के लिए उतर गए।

गरियाबंद पिकनिक बना मातम: कूकदा पिकअप वियर में डूबे रायपुर के युवक-युवती

इसी दौरान 22 वर्षीय सिंपी सक्सेना अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए 30 वर्षीय पीयूष मंडल तुरंत पानी में उतरा, लेकिन वह भी गहराई में फंस गया। देखते ही देखते दोनों पानी में समा गए।

घटना के बाद साथ मौजूद अन्य दो दोस्तों ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों के साथ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पाण्डुका पुलिस मौके पर पहुंच गई।

स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। काफी तलाश के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए।

एसडीओपी निशा सिन्हा ने बताया कि मामले में पाण्डुका थाना में मर्ग कायम कर लिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद इलाके में गम का माहौल है। ऐसी ही छत्तीसगढ़ की हर बड़ी और जरूरी खबर के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए

विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla