जानकारी के मुताबिक, चंबा जिले के बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर शुक्रवार रात एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो बच्चों समेत 8 लोगों की मौ'त हो गई। सभी पर्यटक बेंगलुरु से हिमाचल घूमने आए थे और साच पास में बर्फबारी का नजारा देखने जा रहे थे।
यह हादसा चुराह उपमंडल के कालावन क्षेत्र के पास हुआ। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर दोनों परिवारों ने डलहौजी से एक टैक्सी बुक की थी। इसके बाद वे साच पास जोत क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। देर रात वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया। खाई बेहद गहरी और सीधी होने के कारण वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार किसी को भी बचने का अवसर नहीं मिला।
हादसे का खुलासा तब हुआ जब टैक्सी देर रात तक डलहौजी वापस नहीं लौटी। वाहन मालिक को आशंका हुई तो उसने जीपीएस लोकेशन चेक की। लोकेशन कालावन क्षेत्र के पास एक ही जगह पर स्थिर दिखाई दे रही थी। काफी देर तक कोई हलचल नहीं मिलने पर स्थानीय स्तर पर तलाश शुरू की गई। शनिवार दोपहर बाद वाहन के खाई में गिरने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।
दुर्घटनास्थल बेहद दुर्गम इलाके में होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं। खड़ी पहाड़ियां, गहरी खाई, पथरीला रास्ता और खराब मौसम के चलते शनिवार को शवों को बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। वहीं मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से रेस्क्यू टीम और प्रशासन के बीच संपर्क बनाए रखने में भी परेशानी हुई।
रविवार सुबह पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मिलकर बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया। खाई की गहराई और कठिन परिस्थितियों को देखते हुए लोगों ने ह्यूमन चेन बनाई और रस्सियों की मदद से एक-एक कर शवों को ऊपर सड़क तक पहुंचाया। कई घंटे तक चले अभियान के बाद सभी 8 शव खाई से बाहर निकाल लिए गए।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। प्रशासन मृतकों के परिवारों के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में भिलाई मूल के अरविंद चंद्राकर, उनकी पत्नी पिंकी चंद्राकर, उनके बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। परिवार लंबे समय से बेंगलुरु में रहकर नौकरी कर रहा था। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी सभी मृतकों की आधिकारिक पहचान और सूची जारी नहीं की गई है।
हिमाचल पुलिस ने इस घटना की जानकारी छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस को भी दी है। इसके बाद शनिवार रात करीब 8 बजे दुर्ग पुलिस ने भिलाई में मृतकों के परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि परिवार के कुछ सदस्य हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो चुके हैं।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चालक को नींद की झपकी आने, सड़क पर फिसलन होने, तेज रफ्तार या किसी तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

