विज्ञापन

अब ट्रेन टिकट के लिए नहीं होगी मारामारी, रेलवे ला रहा नया सिस्टम 1 मिनट में बुक होंगे 1.5 लाख टिकट, एयरलाइन जैसी सीट चुनने की मिलेगी सुविधा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भारतीय रेलवे अब यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग का पूरा अनुभव बदलने जा रहा है। लंबे समय से सर्वर स्लो और टिकट बुकिंग फेल जैसी परेशानियों से जूझ रहे लोगों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। रेलवे अगस्त महीने से अपना 40 साल पुराना पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम बदलने जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मौजूदा पीआरएस सिस्टम साल 1986 में शुरू हुआ था। यह पुरानी तकनीक और इटेनियम सर्वर पर आधारित है। अब रेलवे इसे हटाकर नया क्लाउड बेस्ड सिस्टम लागू करेगा, जिससे टिकट बुकिंग पहले से कई गुना तेज हो जाएगी।

भारतीय रेलवे का नया टिकट बुकिंग सिस्टम

पीआरएस वही केंद्रीय नेटवर्क है, जो रेलवे काउंटर, आईआरसीटीसी वेबसाइट और मोबाइल ऐप को आपस में जोड़ता है। देश में करीब 88 प्रतिशत ट्रेन टिकट इसी सिस्टम के जरिए ऑनलाइन बुक किए जाते हैं। वेटिंग लिस्ट, तत्काल टिकट, सीट उपलब्धता और अलग-अलग कोटा को मैनेज करने की जिम्मेदारी भी इसी सिस्टम की होती है।

रेलवे के नए सिस्टम के आने के बाद टिकट बुकिंग की रफ्तार में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अभी जहां पुराने सिस्टम में एक मिनट में करीब 32 हजार टिकट बुक होते हैं, वहीं नया सिस्टम 1.5 लाख टिकट प्रति मिनट बुक करने में सक्षम होगा।

सिर्फ टिकट बुकिंग ही नहीं, ट्रेन सर्च करने की क्षमता भी कई गुना बढ़ जाएगी। अभी प्रति मिनट 4 लाख सर्च की क्षमता है, जिसे बढ़ाकर 40 लाख प्रति मिनट किया जाएगा। इससे त्योहारों, गर्मियों की छुट्टियों और पीक सीजन में टिकट बुकिंग फेल होने जैसी दिक्कतें काफी कम हो सकती हैं।

नए सिस्टम में यात्रियों को एयरलाइन जैसी सुविधा भी मिलने वाली है। अब लोग अपनी पसंद की सीट खुद चुन सकेंगे। परिवार या ग्रुप के साथ सफर करने वालों के लिए एक साथ सीट बुक करना भी आसान होगा।

रेलवे इस सिस्टम को हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ लाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आसानी से टिकट बुक कर सकें। इसके अलावा फेयर कैलेंडर और दिव्यांगजन व मरीजों के लिए अलग इंटीग्रेटेड सुविधाएं भी इसमें जोड़ी जाएंगी।

रेलवे का नया “रेलवन” ऐप भी एआई तकनीक से लैस होगा। यह ऐप यात्रियों को बताएगा कि उनकी वेटिंग टिकट कन्फर्म होने की कितनी संभावना है। रेलवे के मुताबिक इसकी सटीकता अब 53 प्रतिशत से बढ़कर 94 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।

बताया गया है कि फिलहाल हर दिन करीब 9.29 लाख टिकट इसी ऐप के जरिए बुक किए जा रहे हैं। रेलवे का दावा है कि नया सिस्टम यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग को पहले से ज्यादा आसान और तेज बना देगा।

अगर आप भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो इस बड़े बदलाव पर आपकी क्या राय है? ऐसी ही जरूरी और काम की खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।


विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla