जानकारी के मुताबिक, गुजरात और पंजाब के मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा था। इसके लिए 15-15 हजार रुपए की सट्टा आईडी बनाई गई थी और ‘Silent 777’ ऐप लिंक के जरिए यह पूरा खेल चल रहा था।
पाटन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करन देवांगन (23), उत्तम निषाद (29), गोपाल निषाद (27) और लोकेश उर्फ अरमान यादव (29) को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने करीब 15 दिन पहले एवरग्रीन सिटी उम्दा निवासी एडमिन कुलदीप बागड़े से पैसे देकर ऐप का लिंक लिया था और उसी के जरिए सट्टा चला रहे थे।
तलाशी के दौरान पुलिस ने चारों के पास से अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन और करीब 10 हजार रुपए नगद जब्त किए। जांच में यह भी सामने आया कि ये सभी पिछले कुछ दिनों से लगातार IPL मैचों पर सट्टा लगा रहे थे और संचालन में शामिल थे।
मैच खत्म होने के बाद हिसाब-किताब करने के लिए सभी बाजार चौक में इकट्ठा हुए थे, तभी पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई कर उन्हें पकड़ लिया।
इसी तरह सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने भी अलग कार्रवाई में तीन और लोगों को पकड़ा। गया नगर के परेतीन चौक स्थित एक खाली दुकान में ऑनलाइन सट्टा चल रहा था। छापे के दौरान आरोपी मोबाइल से गुजरात टाइटंस और पंजाब के मैच पर दांव लगाते मिले।
पकड़े गए आरोपियों में हर्ष राजपूत (24), शुभम चंदेल (22) और मोहम्मद ईरफान उर्फ राजा (38) शामिल हैं। जांच में पता चला कि ये लोग मोबाइल ऐप के जरिए पैसे लेकर सट्टा चला रहे थे और पूरा हिसाब कॉपी में लिख रहे थे।
पुलिस ने इनके पास से 9 मोबाइल फोन, 28,800 रुपए नगद, एक स्कूटी, दो लाइनदार कॉपी, कैलकुलेटर, स्केल और सट्टा पर्ची सहित अन्य सामान जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 29 हजार रुपए बताई गई है।
तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि IPL के दौरान सट्टेबाजी पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



